सिमरी बख्तियारपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी ने सलखुआ प्रखंड का किया निरीक्षण
सहरसा में 23 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे की तैयारी की तैयारियां शुरू हो गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने मंगलवार को सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर स्थित डेंगराही कोसी नदी घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने मध्य विद्यालय डेंगराही और उप स्वास्थ्य केंद्र कबीरा धाप का दौरा कर पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं की जानकारी लिए।