सिमरी बख्तियारपुर: बख्तियारपुर पुलिस ने 217 लीटर विदेशी शराब और एक गाड़ी जब्त की, एसडीपीओ ने दी जानकारी
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस 217 लीटर विदेशी शराब और एक गाड़ी जब्त की है। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनवर्षा राज पुलिस से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में शराब माफिया बड़ी मात्रा में शराब लेकर सिमरी बख्तियारपुर की ओर आ रहा है।