बक्सर: बालादेवा के पास अनियंत्रित होकर पलटा बालू से लदा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक और खलासी
Buxar, Buxar | Dec 17, 2024 बक्सर धनसोई मुख्य सड़क पर बालादेवां पेट्रोल पंप के समिप बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हालांकि इस हादसे में ड्राईवर व खलासी बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार बालू लदा ट्रक दिनारा के रास्ते धनसोई होते हुए बक्सर जा रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित हो गया व खायी में पलट गया। ट्रक पलटने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।