देेेवरिया: दीपावली पर्व को देखते हुए देवरिया शहर में पुलिस ने किया रूट डायवर्जन
Deoria, Deoria | Oct 17, 2025 दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस ने देवरिया शहर में किया रूट डायवर्जन कर दिया है। जहां सोनू घाट रुद्रपुर मोड ,पुरवा चौराहा, बालाजी मंदिर और पीपर पाती नहर मार्ग से कोई भी वाहन अंदर नहीं आएंगे।जिसमें बड़े वाहन,व्यावसायिक वाहन शामिल होंगे।वही मोतीलाल रोड पर और हनुमान मंदिर से कोऑपरेटिव चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था 18 से 21 अक्टूबर तक रहेगी।