बेल्थरा रोड: उभांव मार्ग स्थित डीएन सूर्या अस्पताल के समीप घर का ताला तोड़कर 10 लाख के गहने व नगदी चोरी, इलाके में दहशत
उभांव थाना क्षेत्र के उभांव मार्ग स्थित डीएन सूर्या अस्पताल के समीप रविवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण और 5 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अवधेश प्रजापति यहां मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को वह सपरिवार एक शादी समारोह में गए थे।