खंडवा: प्रेम प्रसंग: खंडवा में थार से बलेनो को कुचला, दो की मौत, आरोपी सीधे जिला जेल भेजा गया
खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सोलह अप्रैल को मूंदी-सनावद रोड पर ग्राम केनूद के पास आरोपी ने अपनी थार जीप से बलेनो कार को निशाना बनाकर जानलेवा टक्कर मारी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।