अशोक नगर: भीषण गर्मी में प्रदेश की एक मंडी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे किसान, प्यासी हैं टंकियां
अशोक नगर कृषि उपज मंडी वैसे तो प्रदेश की टॉप क्लास मंडियों में गिनी जाती है लेकिन यह कृषि मंडी सिर्फ नाम के लिए टॉप क्लास है। यहां किसानों के लिए पेयजल से लेकर धूल बिजली की समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है। जिले की नई कृषि उपज मंडी में बनी पेयजल की टंकियां खुद प्यासी हैं फिर किसान कहां से पानी पी पाएंगे। जबकि इस मंडी को प्रदेश की टॉप मंडियों में गिना जाता है।