महोबा: छानी कलां गांव के एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद खाया सल्फास, रिफर के दौरान रास्ते में हुई मौत, पुलिस ने कराया पीएम
Mahoba, Mahoba | Jun 21, 2026 महोबा के छानीकलां गांव निवासी 50 वर्षीय अभिलाष सिंह पुत्र शिवराज सिंह नामक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद होने पर सल्फास का सेवन कर लिया। परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया। परिवार के लोग उसे छतरपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।