झांसी: भट्टागांव में ₹1 करोड़ 20 लाख की लागत से कच्ची गलियों और रोड का होगा निर्माण कार्य, महापौर ने किया शिलान्यास
Jhansi, Jhansi | Jun 19, 2025 गुरुवार को भट्टागांव मे युके गार्डन के पास रोड व वार्ड 3 भट्टागांव खिरकपट्टी में विभिन्न कच्ची सड़कों का शिलान्यास किया गया। जिसमें एक करोड़ 20 लाख की लागत से भट्टागांव खिरकपट्टी की सालों से कच्ची पड़ी गलियां को पक्का किया जाएगा। जिसका पूजन गुरुवार को झांसी महापौर बिहारी लाल आर्य की उपस्थिति में किया गया।