झांसी: झांसी में 7 दिन में 8 डिग्री गिरा तापमान, 20 से 22 जून तक तेज वर्षा होने की है संभावना
Jhansi, Jhansi | Jun 19, 2025 ललितपुर के रास्ते मानसून ने उत्तर प्रदेश में एंट्री कर ली है। ललितपुर की सीमा से सटे झांसी में भी लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं और बारिश हुई। सुबह रिमझिम बारिश हुई और फिर दोपहर 11:30 बजे 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अलगे तीन दिनों में भीषण बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। और बिजली गिरने की संभावना जताई है।