झांसी: वीरांगना नगर में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर और केबल में बारिश के बाद लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Jhansi, Jhansi | Jun 19, 2025 झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र बुधवार की देर रात वीरांगना नगर में सडक किनारे रखे बिजली के ट्रांसफार्मर और केबिल में बारिश के बाद अचानक भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और वहीं ट्रांसफार्मर में से आग की लपटे निकलता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को इस बात की सूचना दी।