गरखा: गरखा जानकी नगर नाहर के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, तीन घायल छपरा रेफर
Garkha, Saran | Nov 15, 2024 गरखा थाना क्षेत्र के जानकी नगर नाहर के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया।