महोबा: महोबा जनपद की सीमा से सटे चितहरी गांव के एक युवक ने सल्फास का सेवन किया, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jul 9, 2026 महोबा जनपद कि सीमा से सटे चितहरी गांव निवासी भगवानदास के 28 वर्षीय पुत्र जयहिंद ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रिफर कर दिया है।