पीरटांड: पालगंज मोड़ पर बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों और पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया
पीरटांड़ के पालगंज मोड़ में बाइक के धक्के से गिरिडीह का एक व्यक्ति सोमवार शाम 6 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान नहीं हो पाई।बताया गया कि गिरिडीह के दो लोग डुमरी से गिरिडीह की ओर बाईक से जा रहे थे।तभी पालगंज मोड़ पर ये लोग रुके थे।इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक से एक व्यक्ति को ठोकर लग गई।जिससे उससे पैर में काफी चोट आई।