पीरटांड: पपरवाटांड स्थित भाकपा माले कार्यालय में पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में 'आतंकवाद हाय हाय' के नारे लगाए गए
पपरवाटांड स्थित भाकपा माले ऑफिस में शुक्रवार शाम 6 बजे पहलगांव में हुए आतंकी हमले के खिलाफ आतंकवाद हाय हाय के नारे लगे।इस दौरान घटना में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा और शंकर पांडेय ने कहा कि इस धटना से पूरा देश मर्माहत है। गंदी मानसिकता वाले लोग इस धटना के आड़ में नफरत फैला रहे हैं।