पीरटांड: बोकारो में पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए दस लाख के इनामी नक्सली साहेबराम मांझी समेत तीन नक्सलियों का शव पहुंचा पीरटांड़
बोकारो में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये दस लाख का इनामी नक्सली साहेबराम मांझी समेत तीन नक्सलियों का शव पीरटांड़ पहुंचा। बुधवार रात 10 बजे पुलिस द्वारा परिजनों को नक्सलियों का शव सौंप दिया गया। पुलिस के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ करन्दो गांव में दो नक्सली तथा चतरो गांव में एक नक्सली के शव को पहुंचाया गया।