चकिया: गौड़ीहार में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार
चकिया क्षेत्र के गौड़ीहार में मंगलवार शाम करीब 06 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान भागुपुर निवासी कन्हैया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए चकिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है?