हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपह्त हो जाने के बाद युवती के पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। प्रकरण मे हाथरस जंक्शन पुलिस ने तत्परता से प्रभावी कार्यवाही करते हुए युवती को दस्तयाब किया है। पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है।