कासगंज: जिले में यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 110 चालान और एक बुलेट बाइक की गई सीज
कासगंज में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। बिलराम गेट, हजारा नहर पुल और नदरई तिराहा समेत कई स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान 110 वाहनों का चालान कर 1.89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि एक बुलेट बाइक सीज की गई।