ऊंचाहार: सवैया राजे गाँव में दलित युवक से मारपीट का मामला, तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया राजे गाँव निवासी रॉबिन ने बताया कि, मंगलवार को गाँव के एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई, आरोप है कि बुधवार को गाँव के निकट नहर पर युवक दो अन्य लोगों के साथ पहुंचकर उससे गाली गलौज करनी शुरू कर दी और विरोध करने पर असलहे के बट से उस पर हमला कर दिया।जिससे वो गम्भीर रुप से घायल हो गया, पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।