सरधना: चाइल्डलाइन टीम ने शिकायत पर पहुंचकर लड़की की शादी रुकवाई, परिजन उम्र संबंधी कागज पेश नहीं कर पाए, मामला गांव नवादा का
सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के बीच उसे वक्त हड़कंप मच गया जब नाबालिक की शादी होने की शिकायत पर थाने पर तैनात मिशन शक्ति टीम और चाइल्ड लाइन की टीम शादी समारोह में पहुंच गई जिसके पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। टीम ने लड़की को नाबालिग बताते हुए शादी रुकवा दी। चाइल्डलाइन, टीम द्वारा जिला प्रोडक्शन अधिकारी के समक्ष लड़की को पेश किया जाएगा