नौगढ़: नौगढ़ जयमोहनी रेंज में वन विभाग की टीम पर हुआ हमला, प्रधान समेत कई पर दर्ज हुआ केस
बुधवार देर रात वन विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जयमोहनी रेंज के हरियाबांध बीट स्थित भैसोडा कंपार्टमेंट-18 के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध बोरिंग की सूचना पर टीम जांच के लिए पहुंची आरोप है की ग्राम प्रधान व अन्य ने टीम के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस द्वारा आज गुरुवार दोपहर 01 बजे को बताया गया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।