शिवहर: बबाली चौक व फतहपुर में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ महावीरी झंडा, एसडीएम अविनाश कुणाल रहे मौजूद
एसडीएम अविनाश कुणाल ने आज रविवार को शाम 07 बजे बताया कि नगर थाना क्षेत्र के बबाली चौक और फतहपुर थाना क्षेत्र के फतहपुर में महावीरी झंडा का आयोजन किया गया है. जहां लोग पुराने परंपरा के तहत कई प्रकार के करतब दिखाए है. दोनो स्थानों पर महावीरी झंडा के अवसर पर मेला का भी आयोजन किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तगड़ा इंतजाम किया गया है।