मखदुमपुर: 11 साल से फरार लूट कांड का आरोपी टेहटा से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना पुलिस ने 11 वर्षों से फरार लूट कांड के आरोपी सुबोध कुमार को टेहटा से गिरफ्तार किया। आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। एसपी के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में सफलता मिली। पुलिस उससे पूछताछ कर आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने के बाद काको स्थित मंडल कारा में सोमवार शाम करोगी 5 बजे भेज दिया।