सिंघेश्वर: सड़क हादसे में कार्यपालक सहायक राजू सरदार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
सिंहेश्वर स्थित बैरबन्ना चौक पर कार्यपालक सहायक राजू सरदार की सड़क हादसे में मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों, ग्रामीणों और कार्यपालक सहायकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बताया गया कि ट्रैक्टर की टक्कर से घायल राजू सरदार की इलाज के दौरान नेपाल के अस्पताल में मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पांच करोड़ मुआवजा, नौकरी की मांग की।