अहरौरा थाना क्षेत्र की बाराडीह स्थित क्रेशर प्लांट के सामने परिजनों ने कोईरान बाजार निवासी युवक का शव रख जमकर हंगामा किया। सूचना पर उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा और क्षेत्राधिकारी मंजरी राव पहुंच गई। परिजनों की मांग पर क्रेशर प्लांट की सीसीटीवी चेक किया। आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए।