भोगनीपुर: पुखरायां में होमगार्ड्स परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं
उत्तर प्रदेश होमगार्डस एनरोलमेंट लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने पुखरायां कस्बे के रामस्वरूप ग्रामउद्योग इंटर कालेज व विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्रों का गुरुवार दोपहर करीब एक बजे निरीक्षण किया।