कांकेर जिले में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से दो आरोपियों को दो बाघों की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सेफ पैसेज’ के तहत हुई इस कार्रवाई में लाखों रुपये मूल्य की दो बाघों की खाल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
वन विभाग ने परसों रात करीब 12 बजे पश्चिम बांदे वन परिक्षेत्र के पीवी-78 जनकपुर चौक में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बाबूराव मडावी और बिजेश्वर गेडाम के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के आहेरी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।