कोलायत: कोलायत में तीन नए ट्यूबवेल बनाए गए, हर दूसरे दिन मिलेगा पीने का पानी, MLA अंशुमान सिंह के प्रयास रंग लाए
प्रचंड गर्मी और नहरबंदी के चलते कस्बे में पेयजल संकट की स्थिति को देखते हुए जलदाय विभाग ने झझू रोड़ पर तीन नए ट्यूबवेल बनाए हैं। जलदाय विभाग के एईएन जयपाल कुमार ने बताया कि विधायक अंशुमान सिंह भाटी के निर्देश पर बनाए गए इन ट्यूबवेल से अब कस्बे के लोगों को हर दूसरे दिन पीने के पानी की आपूर्ति मिल सकेगी। विभाग ने तीनों ट्यूबवेल शुरू कर दिए हैं।