होशंगाबाद नगर: गुप्ता ग्राउंड में मेले के उद्घाटन पर विधायक ने जिला पंचायत CEO को 12 फरवरी तक मेला बढ़ाने का निर्देश दिया
रविवार सुबह करीब 8 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है वीडियो नर्मदापुरम के गुप्ता ग्राउंड में रामजी बाबा मेले का शनिवार रविवार दरमियानी रात का उद्घाटन कार्यक्रम का है। इस दौरान मंच से विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा ने जिला पंचायत CEO हिमांशु जैन से कहा कि दो दिन मेला लेट हो गया है महाशिवरात्रि पर भी पचमढ़ी में मेला लगेगा जिसमें प्रशासन व्यस्त रहेगा।