चौरीचौरा: वाई मॉडल ओवरब्रिज बनाने के लिए ओबीसी पार्टी ने किया प्रदर्शन
चौरीचौरा के भोपा बाजार रेल क्रासिंग 147 बी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज को 'वाई' मॉडल में बनाने की मांग को लेकर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी ने व्यापारियों व सभासदों के साथ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में उनके द्वारा शहीद स्मारक के सामने 13 दिनों तक किए गए कड़े संघर्ष और धरने के बाद यूपी शासन ने इस ओवरब्रिज की स्वीकृति दी