शुजालपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल
देर शाम आष्टा-शुजालपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसला जोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को एक ग्रामीण ने देखा और सूचना देकर 108 एंबुलेंस की मदद से शुजालपुर मंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान मंगलेश पिता प्रहलाद सिंह राजपूत के रूप में हुई है। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभ