सदर: रिंग रोड चौकी क्षेत्र में मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी
Sadar, Lucknow | May 1, 2026 लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड चौकी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात शव मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही रिंग रोड चौकी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।