जगदलपुर: गीदम रोड़ स्थित तितली गार्डन में बड़ा हादसा, पेड़ काटने के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
परपा पुलिस से शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार शहर के गीदम रोड़ में स्थित तितली गार्डन में पेड़ काटने के दौरान एक ग्रामीण हाई वोल्टेज करेंट के चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया।