जगदलपुर: जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का आगाज, DEO बलिराम बघेल ने दी जानकारी
कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में बस्तर जिले के अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा 2024_25 का आयोजन किया जा रहा है। इस विषय में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि प्रथम मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 हेतु बस्तर जिले से 105 केन्द्र बनाए गए हैं ।