बहराइच: उदयपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ। हालत गंभीर होने पर परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है। परिवार के सदस्य ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने का मुख्य कारण पता नहीं चल पाया है। डॉक्टर ने बताया की हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।