बाड़मेर: बाड़मेर ने वर्षा जल संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, कलेक्टर ने दिल्ली में 2 करोड़ व पुरस्कार ग्रहण किया
Barmer, Barmer | Nov 18, 2025 बाड़मेर जिले ने वर्षा जल संरक्षण और जन भागीदारी के क्षेत्र में देशभर में मिसाल कायम की है। ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर टांका निर्माण और समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बाड़मेर को प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।