बाड़मेर: बाड़मेर-चौहटन रोड पर हादसा, स्लीपर बस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर रूप से घायल
Barmer, Barmer | Nov 18, 2025 बाड़मेर-चौहटन रोड पर रगोली होटल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में गोरसिया ट्रैवल्स नामक एक निजी स्लीपर बस ने तेज रफ्तार में सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बस अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से टकराई।