बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने सोमवार रात 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरोध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। धोरीमन्ना निवासी आरोपी जितेंद्र कुमार के पास से 3.97 ग्राम एमडी, 5.29 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।