मानपुर: थाना इंदवार अंतर्गत सोननदी भोलगढ़ घाट मे डूबे बालक का ढेर शाम तक नही चला पता,गोताखोरो की टीम तलाश मे जुटी
Manpur, Umaria | Jun 6, 2026 पुलिस थाना इंदवार अंतर्गत सोननदी भोलगढ़ घाट मे डूबे लगभग 14 वर्षीय बालक का देर शाम तक पता नही चला है। नदी मे डूबे बालक की तलाश के लिए आपदा प्रबंधन SDREF सहित गोताखोरो की टीम लगातार तलाश मे जुटी हुई है।तहसीलदार मानपुर ने बताया कि गोताखोरो सहित आपदा प्रबंधन की टीम और स्थानीय लोगो की मदद से देर शाम तक तलाश की गई लेकिन अभी तक बालक का पता नहीं चला है।