स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद में नगद खाद वितरण केंद्र का लोकार्पण, किसानों को मिलेगी राहत
किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्लीमनाबाद में नगद खाद वितरण केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे के मुख्य आतिथ्य में किया गया। केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को खाद के लिए होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।