मुरैना नगर: सड़क पर तड़प रही महिला के लिए फरिश्ता बनी निर्भया मोबाइल, महिला SI लक्ष्मी भदौरिया ने पहुंचाया जिला अस्पताल।
मुरैना शहर में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। गांधी कॉलोनी निवासी सुरभि जैन स्कूटी से मंदिर जा रही थीं। जीवाजीगंज पुलिया पर बाइक की टक्कर से वह घायल होकर गिर गईं। गश्त कर रही निर्भया मोबाइल की महिला SI लक्ष्मी भदौरिया, चालक राजकुमार व आरक्षक किशन कटारा ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।