पटना ग्रामीण: अगमकुंआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारा, भारी मात्रा में शराब बरामद
अगमकुंआ थाना क्षेत्र के अमरनाथ मंदिर के पास एक फ्लैट में अवैध शराब रखे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और मौके से 434.7 लीटर अवैध विदेशी शराब को भी बरामद किया गया है। रविवार रात 9:49 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है।