लक्ष्मीपुर: भीषण गर्मी से मलयपुर कन्या मध्य विद्यालय में तीन छात्र बेहोश, स्कूल में मचा हड़कंप
मलयपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को भीषण गर्मी के कारण तीन स्कूली बच्चे अचानक बेहोश हो गए। घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। परिजनों ने 4 बजे बताया कि शनिवार का तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस था, जिससे पढ़ाई के दौरान बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।