शिवपुरी नगर: दोषमुक्त मामलों को लंबित बताने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के बैराड़ निवासी गिर्राज ओझा ने आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर थाना बैराड़ पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय से दोषमुक्त हो चुके मामलों को पुलिस रिकॉर्ड में अब भी लंबित दर्शाया जा रहा है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि उनके भाई ब्रजेश उर्फ छोटू ओझा तथ