बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।घटना सरैया मजरे कैथी गांव की है। पीड़ित चांद बाबू के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य रात में छत पर सो रहे थे।