बांधवगढ़: उपार्जन केंद्रों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, कभी भी कर सकते हैं आकस्मिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। वे हेलीकॉप्टर से किसी भी केंद्र पर पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। सरकार ने किसानों के लिए पेयजल, छाया, तौल कांटे, बारदाना और स्लॉट बुकिंग जैसी सुविधाएं बढ़ाई हैं। गेहूं की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।