खलीलाबाद: मुंबई हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, पैतृक गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
मुंबई के मानखुर्द इलाके में लगातार बारिश के बीच एक मकान पर तीन मंजिला इमारत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के शव पैतृक गांव चौकिया/रसूलपुर (बस्ती) पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतका अख्तर जहां का मायका बाघनगर में था। हादसे में उनके चार बच्चों की भी जान चली गई। पति मोइनुद्दीन सब्जी लेने बाहर गए थे, जिससे उनकी जान बच गई।