मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के अखावास गांव में खेत में मिला युवक का संदिग्ध शव, पुलिस ने मौके पर लिया कब्जे में
अखावास गांव के एक खेत में आज एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, खेत मालिक की सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन मोर्चरी में रखवाया गया ,मृतक की पहचान भरत पुत्र पुखराज राव निवासी भगवानपुरा के रूप में हुई म्रतक लंबे समय से इस खेतमालिक के पास मजदूरी का कार्य करता था,पुलिस जांच में जुटी।