मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन हिंगोला खेरवा सड़क मार्ग पर मारवाड़ थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
पाली जिला मुख्यालय से चोरी कर कार में सवार होकर भाग रहे दो शातिर चोरों को मारवाड़ जंक्शन थाना अधिकारी भारत सिंह रावत मय जाप्ता द्वारा हिंगोला खेरवा सड़क मार्ग से गिरफ्तार किया ,थाना अधिकारी भारत सिंह रावत ने बताया कि चोरों के कब्जे से चुराया हुआ माल नकदी बरामद कर कार को जप्त किया गया है, पुलिस द्वारा दोनों चोरों को गिरफ्तार किया जिससे गहन पूछताछ की जा रही।